Spread the love

कुल्लू टुडे

आनी

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ अभियान के तहत जिला जिला के आणि उपमंडल की पुलिस चौकी लोहड़ी की टीम ने दो युवकों को 10.16 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हो बताया कि बीते दिन
पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लुहरी मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए दो युवकों
को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस संदर्भ में थाना आनी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र मस्त राम निवासी गांव व डाकघर लुहरी, तहसील आनी तथा सैलेश बंसल (27 वर्ष) पुत्र संतोष बंसल निवासी गांव बागीपूल, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!