कुल्लू टुडे
भुंतर
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के सियूंड में एसटीएफ की टीम ने 2 युवकों को 5.34 ग्राम चिट्टा तथा 91500 कैश के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एसटीएफ कुल्लू की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर स्थान सियूंड के पास नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से 5.34 ग्राम चिट्टा तथा 91500 कैश बरामद किया। उपरोक्त दोनों आरोपी मणिकरण से भुंतर की तरफ एक टैक्सी से आ रहे थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।
आरोपीयों की पहचान अमरजीत सिंह सुपुत्र गुरमीत सिंह RO H No 257LB St No 1 न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड अमृतसर पंजाब उम्र 28 साल तथा सुशांन सुपुत्र भौजा पुजारी निवासी नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर उम्र 29 साल के रूप में हुई है।
