कुल्लू टूडे
कुल्लू
सोमवार को बजौरा के एक स्थाई निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना भुंतर में सूचना दी कि आज सुबह उसे एक अनजान व्यक्ति का फोन आया जिसने उससे मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा लिया और उसके मोबाइल से बैंकिंग के माध्यम से पीएनबी खाते से ₹48000 निकाल लिए !
इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस थाना में आ कर दी। पुलिस थाना प्रभारी ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए पंजाब नेशनल बैंक से संपर्क करके पता किया कि पैसा कहां गया है और संबंधित कंपनी से पत्राचार करके ₹48000 जो एक ठग ने शातिर आना अंदाज से ठगी कर लिए थे ,को द्वारा शिकायतकर्ता के बैंक खाते में पहुंचा दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना भुंतर का धन्यवाद किया है।
थाना प्रभारी ने बतलाया है कि अगर किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की कोई भी ठगी होती है तो वह जल्दी से जल्दी पुलिस थाना भुंतर या संबंधित साइबर सेल में रिपोर्ट करें।
किसी भी अनजान कॉल पर कोई कोई भी ऐप या अपना ओटीपी कभी भी शेयर ना करें। ना ही कभी किसी अनजान लिंक या अनजान आए एसएमएस पर लिंक करके उसको ओपन करने की कोशिश करें। अपना खाता संख्या, अपना गूगल पे या अन्य कोई भी पेटीएम इत्यादि किसी को भी प्रयोग करने के लिए ना दें।
आपकी जल्दी से जल्दी रिपोर्ट ही आपके पैसे को सुरक्षित आपके खाते में वापस पहुंचा सकती हैं। इन मसलों में जितनी देरी पर रिपोर्ट होती है पैसा बचने की संभावना उतने ही कम हो जाते हैं।
अपराधी की यह कोशिश रहती है कि वह खाता साफ करते ही जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करता है वहां से तुरंत उसको निकाल लेता है या आगे अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता है।
अगर शिकायतकर्ता 30 मिनट के अंदर रिपोर्ट करना सुनिश्चित कर ले तो पैसे बचाने की संभावनाएं 90% से ज्यादा रहती हैं।
