Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू कॉनवेंट स्कूल में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी से संबंधित पोस्टर और मॉडल तैयार किए। इस मौके पर स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने बच्चों को पृथ्वी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

सुरेश कुमार ने बताया कि बच्चों ने इस मौके पर पृथ्वी से संबंधित कई पोस्टर और मॉडल तैयार किए जिसके माध्यम से बच्चों ने पृथ्वी से संबंधित कई रोचत तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल भी की है।

उन्होंने बताया कि बच्चों को इस मौके पर विश्व पृथ्वी दिवस पर निर्धारित थीम इनवेस्ट इन ऑवर प्लेनेंट को लेकर बच्चों में जानकारियां दी गई।

उन्होंने बच्चों को जानकारी दी कि पहला पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था।

इसके अलावा उन्होंने बच्चों को पृथ्वी का क्षेत्रफल जिसमें स्थल, जल के साथ साथ विश्व के महाद्वीप, पृथ्वी के ऊंचे पर्वत, विश्व के महासागर की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!