Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के पास तरोट में नेशनल हाईवे पर एक कार व स्कूटी की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को मंडी के सुंदरनगर के पास तरोट में पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।

इस हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूपनसे घायल हो गया था। जिसे घायलावस्था में उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सतीश कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!