Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिस्पा में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों की सुख शांती के लिए विशेष पूजा पाठ एवं हवन का आयोजन होटल आईबैक्स परिसर में किया गया। क्षेत्र के लोगों के लिए किए गए उक्त धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर द्वारा करवाया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में घाटी के लोगों ने शिरकत की। इस विशेष पूजा एवं हवन को गुरु क्यप रिपोंछे जिनका ये सातवां अवतार है द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गुरु क्यप रिपोछे का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ दिन भर जिस्पा के होटल आईबैक्स परिसर में जुटी रही। गुरु जी ने जहां सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया वहीं क्षेत्र के लोगों के कष्टों के निवारण के लिए विशेष पूजा व प्रार्थना भी इस दौरान की गई।

इस अवसर पर लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि घाटी के लोगों की सुख शांती व उनके कष्टों के निवारण के लिए इस पूजा का आयोजन विशेष तौर पर किया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त विशेष पूजा में जहां लाहुल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण शिरकत करने पहुंचे थे वही इस दौरान धर्म गुरु क्यप रिपोंछे का आशीर्वाद भी लोगों ने प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि इस विशेष पूजा के माध्यम से लोगों के कष्टों का निवारण गुरु जी द्वारा किया गया है, वहीं घाटी के किसान बागवानों की अगामी समय में फसलें भी अच्छी हो इसे लेकर भी प्रार्थना की गई है।

बहरहाल शुक्रवार को जिस्पा मे आयोजित विशेष पूजा एवं हवन में घाटी के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर गुरु क्यप रिपोंछे का आशीर्वाद प्राप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!