Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा एसडीएमएफ (SDMF) के तहत संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में स्वीकृत एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति, वित्तीय स्थिति, कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा स्थल निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!