Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग, कुल्लू ने व्यायामशाला (Gymnasium) के संचालन और प्रबंधन के लिए पात्र एजेंसियों, व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव 6 जनवरी, 2026 तक विभागीय कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

विभाग के अनुसार, आवेदक के पास व्यायामशाला या फिटनेस सेंटर संचालन का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है तथा वह संबंधित प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

चयनित एजेंसी को व्यायामशाला का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार करना होगा तथा प्रशिक्षक (Trainer) की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!