कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत औहर के गांव दड़याणा के निवासी चौधरी राम (85) सुपुत्र लाभूराम का शव घर के समीप कुएं में मिला है।
घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के पुत्र प्रेमलाल राव ने बताया कि वीरवार को नौकर व उनके पिता दोपहर का खाना खाने के बाद लेट गए तथा नौकर भी धूप में जाकर छत पर सो गया।
लेकिन जब शाम के वक्त सो कर उठे तो उन्होंने बुजुर्ग को इधर.उधर ढूंढा लेकिन कोई सुराग न लगा नौकर ने इसकी सूचना उनके पुत्र प्रेमलाल राव को दी। वह भी घर पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग की तलाश इधर.उधर की लेकिन नहीं मिले।
शुक्रवार दोपहर को जब तलाश करते कुएं की तरफ गये तो वहां पर उनकी चप्पल मिली तथा उन्हें शक हुआ कि कहीं कुएं में नहीं गिर गए हो। जैसे ही वह कुएं में झांके तो उन्होंने पानी में शव को देखा।
जिसकी सूचना घुमारवीं पुलिस को दी गई पुलिस तथा ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेमलता ठाकुर व उप प्रधान रणजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर परिजनों के बयान कलम बंद किये तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक आर्मी से सेवानिवृत था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात आगे बढ़ा दी है
