Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बिंद्रावणी फ्लाइओवर (मंडी) के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 1 किलो 950 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एसटीएफ कुल्लू की टीम जिसमें उप निरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रंधीर सकलानी, कांस्टेबल बबन सिंह और विनोद कुमार शामिल थे, जो टीम ने बिंद्रावणी फ्लाइओवर (मंडी) के नीचे नाकाबंदी करके वाहनों को चेक कर रहे थे।

उसी दौरान एक व्यक्ति पैदल पंडोंह की तरफ से आ रहा था, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से 1 किलो 950 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पुलिस थाना सदर मंडी में पंजीकृत किया गया है।
मुकदमा की आगामी तफ्तीश थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।

आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र दुर्गा चंद निवासी नलवागी (गगन), पीओ थाची, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष के रुप मै हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!