Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिला के अंब पुलिस थाना के अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर से 2330 गोलियां ट्रामाडोल व 24,34,540 रुपए कैश सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस द्वारा अम्ब थाना के अंतर्गत में एक मेडिकल स्टोर की तलाशी के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। अम्ब निवासी 1 व्यक्ति से 2330 गोलियां ट्रामाडोल (Tramadol) व 24,34,540 रुपए कैश बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!