Spread the love

कुल्लू टूडे

मलाणा

खंड चिकित्सा अधिकारी सपना शर्मा के मार्गदर्शन में आईपीपीआई (इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो इम्यूनाइजेशन) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान के बारे जानकारी देते हुए सपना शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुल 511 गांवों को कवर किया गया। क्षेत्र में कुल घरों की संख्या 26,449 रही।

उन्होंने बताया कि 0–5 वर्ष आयु वर्ग के 8,505 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 9,063 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई, जिससे 102% उपलब्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बूथ 8,760 स्लम क्षेत्र, 77
ट्रांजिट साइट 226, कुल 9,063 अभियान के सुचारु संचालन हेतु 108 बूथ एवं 3 ट्रांजिट साइट स्थापित की गई। कुल 438 टीम सदस्यों ने कार्य किया तथा 28 पर्यवेक्षकों द्वारा सतत निगरानी की गई। दुर्गम क्षेत्र मलाणा गांव में 68 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

बीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा सहयोगी विभागों के प्रयासों की सराहना की और आम जनता से भविष्य में भी पूर्ण सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!