Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के मॉडल टाउन में एक पांच मंजिला होटल आइबेक्स के किचन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। होटल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक रवि ठाकुर सुपुत्र निहाल चंद के होटल आईबेक्स (Ibex) की पांचवीं मंजिल पर स्थित किचन में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया और किचन में रखा सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ की मुस्तैदी के चलते तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और आग पर काबू पाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग की इस घटना में किचन का सामान, फर्नीचर और अन्य उपकरण जल गए हैं। कुल नुकसान लगभग 50,000 आंका गया है।

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से मुख्य पांच मंजिला इमारत को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके अलावा, साथ लगते होटल याक और होटल स्नो व्यू की इमारतों को भी कोई आंच नहीं आई।

वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी से कुल बचाई गई संपत्ति की कीमत लगभग 2,00,00,000 रुपए (दो करोड़) बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था या गैस लीकेज। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!