Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा मौहल में पंचायत घर के समीप पेश आया। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

इस हादसे में बाइक चालक नरेंद्र कुमार और पीछे बैठे संजीव, दोनों निवासी जनाहल (कुल्लू) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत कुल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां नरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर किया गया। दुर्भाग्यवश, नरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं, दूसरा हादसा तलोगी में हुआ। यहां गलत दिशा से आ रही एक वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार टेक सिंह, निवासी छिंजरा (कुल्लू) घायल हो गया। उसे एंबुलैंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!