कुल्लू टुडे
बिलासपुर
श्री नयना देवी के श्रावण अष्टमी के पहले नवरात्र में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी बिलासपुर के नैमतिक कलाकारों ने नवरात्र में आए श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए जागरूक किया।
कलाकारों ने टोबा, कुहनी मोड़, मातृ आंचल, श्री नयना देवी लिफ्ट के पास इत्यादि स्थानों पर श्रद्धालुओं को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोने व सैनेटाईजर का प्रयोग करने का संदेश दिया।
