Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना के अनुसार ज़िला लाहौल-स्पीति के पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है।

निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने अथवा शुद्धिकरण के सम्बंध में दावे 16 अगस्त तक, खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल-स्पिति नीरज कुमार ने जानकारी दी कि ज़िला के किसी भी मतदाता जिसकी आयु 31.07.2021 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है,तथा निर्वाचक नामवली में अपना नाम सम्मिलित करने, किसी भी कारण से विलोपित करने अथवा शुद्धिकरण करवाना चाहते हैं, तो ऐसे मतदाता अपने नाम को अपने दावे व आपत्तियां पुनरीक्षण अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी लाहौल स्थित केलांग व स्पिति स्थित काज़ा के कार्यालय में दिनांक 16.08.2021 तक कार्यदिवस सार्वजनिक अवकाश वाले दिन को भी शामिल कर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!