कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने कुल्लू और पंजाब के 5 युवकों को 20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बीते सोमवार को हाथीथान गोल चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (HP-34F-2977) को चैकिंग हेतु रोका गया।
उन्होंने बताया कि वाहन की नियमानुसार तलाशी के दौरान निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा
बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में उपरोक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 एवं 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उन्होंने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं तथा मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कुलदीप (23 वर्ष) पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव खडाहन, डाकघर हुरला, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, सन्नी कुमार (34 वर्ष) पुत्र देस राज, निवासी गांव रुआडू, डाकघर पिपलागे, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, राज कुमार (33 वर्ष) पुत्र धर्म चन्द, निवासी गांव सुईभरा, डाकघर पिपलागे, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू, शबीर सिंह (24 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी गांव, डाकघर एवं तहसील अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब व सन्नी (18 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी गांव, डाकघर एवं तहसील अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब के तौर पर हुई है।
