Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज मंडी पहुंचेंगे।

उपमुख्यमंत्री आज ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद से दोपहर 12 बजे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2.30 बजे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बिजनी, मंडी पहुंचेंगे, जहां वह जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग, एचआरटीसी, सहकारिता तथा कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
उपमुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह बिजनी में रहेगा।

उपमुख्यमंत्री 11 दिसंबर को प्रात 10.45 बजे बिजनी से पड्डल मैदान, मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन के उपरांत वह अपराह्न 3.30 बजे पड्डल मैदान से पुनः बिजनी लौटेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!