Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजमेंट शिमला द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कुल 20 रिक्त पदों को भरने हेतु इस रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।

उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता (+2) बाहरवीं पास, आयु 30 वर्ष तथा वेतनमान 12,500 रुपए तथा रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। नौकरी का कार्यस्थल पंथाघाटी, जिला शिमला, हि०प्र० रहेगा।

योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य नूल दस्तावेजों यथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा शौक्षणिक प्रमाण पत्र सहित 11.12.2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले आप तभी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!