कुल्लू टूडे
शिमला
ठियोग उपमंडल में राजस्व विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ हुई उपायुक्त की बैठक में उपायुक्त ने पटवारियों से अपने-अपने पटवार सर्कल में आने वाले लंबरदारों की जानकारी पूछी तो बैठक में अधिकांश लंबरदारों के नाम ही नहीं बता पाए।
इस पर उपायुक्त ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि जब तक अपने राजस्व विभाग में सबसे अहम कड़ी लंबरदारों के बारे में सूचना न होना चिंता का विषय है। पटवारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सजग होना चाहिए।
*पटवारियों ने नहीं किया आपदा राहत पैकेज में बन रहे घरों का निरीक्षण*
बैठक में मौजूद पटवारियों में से 98 फीसदी ने आपदा विशेष राहत पैकेज के तहत ठियोग उप मंडल में बन रहे 323 मकानों को मिली वित्तीय सहायता के उपरांत मौके का निरीक्षण किया ही नहीं है। बैठक में केवल दो पटवारी ही रोज नामचा में निरीक्षण का रिकॉर्ड दिखा पाए।
