कुल्लू टूडे
धर्मशाला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला के भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सशक्त बनाएगा, साथ ही प्रदूषण की निगरानी तथा नियंत्रण में नए मानक स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
