Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला/ रामपुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो अफ्रीकी नागरिकों को रामपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों रामपुर बुशहर के चौधरी अड्डे पर पुलिस ने एक युवक को 7.5 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया यह नशा उसे अफ्रीकी मूल के आरोपियों ने दिल्ली से सप्लाई किया था इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए स्थानीय युवक से पूछताछ करने के बाद मिली जानकारी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को लेकर पुलिस रामपुर पहुंच गई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!