Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-।।। पावर स्टेशन में विद्युत निर्माण के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पावर स्टेशन में 14.9.2025 से 29.9.2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया और आज हिंदी पखवाड़े के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

पखवाड़े के दौरान कार्मिकों को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित करने के लिए हिंदी टंकण/हिंदी नोटिंग/ड्राफ्टिंग लेखन/शब्दावली ज्ञान/हिंदी काव्यपाठ/हिंदी श्रुतलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इसके अतिरिक्त पावर स्टेशन के कार्मिकों हेतु हिंदी प्रश्नमंच, हिंदी कार्यशाला, हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

हिंदी पखवाड़े के मुख्य समारोह में गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, विद्युत मंत्री एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार; राज्य मंत्री (विद्युत) एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, भारत सरकार; अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एनएचपीसी लिमिटेड; कार्यपालक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा जारी संदेशों को सबके समक्ष पढ़ा गया।

तदोपरांत पार्बती-।।। पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए, साथ ही पूरा वर्ष उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन करने वाले तीन विभागों को राजभाषा शील्ड पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार, महाप्रबंधक (प्रभारी) पार्बती-III ने कहा कि हमें यह कार्यक्रम मात्र हिंदी पखवाड़े तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि पूरे वर्ष इसी उत्साह से हमें इस दिशा में प्रगतिपूर्ण कार्य करने हैं, क्योंकि हिंदी का प्रचार-प्रसार करना हमारा संवैधानिक दायित्व है और अपने इसी दायित्व का निर्वाह करते हुए हमें अपने पावर स्टेशन में राजभाषा नियमों/अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करना और करवाना है।

महाप्रबंधक प्रभारी ने कहा कि भारत सरकार ने एनएचपीसी को विद्युत निर्माण के साथ-साथ राजभाषा संबंधी संवैधानिक अपेक्षाओं की पूर्ति का दायित्व भी सौंपा गया है जिसे एनएचपीसी द्वारा पूरी तरह से निभाया जा रहा है।

हिंदी पखवाड़ा 2025 के पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक (याँ.), रंजीत कुमार सहित पार्बती-।।। पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!