कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के घुमारवीं पुलिस थाना की टीम ने फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 762.4 ग्राम बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं की टीम जब गश्त पर थी तो मारूति अल्टो कार को रोककर जब तलाशी ली तो उक्त चरस बरामद की गई।
पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
आरोपी की पहचान 32 वर्षीय शुभम ठाकुर निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
