Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, हेमराज शर्मा

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के घुमारवीं पुलिस थकना की टीम ने हरियाणा के 2 व्यक्तियों को 1 किलो 30 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना घुमारवीं की पुलिस टीम ने नाका बंदी के दौरान मुकाम बलोह नजदीक टोल प्लाजा पर वाहन संख्या HR72-2992 (सफेद मारुति ब्रेज़ा) की चेकिंग की। तलाशी के दौरान 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने चरस के साथ पकद्व गए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आरोपियों की पहचान संदीप, पुत्र राम करण, निवासी ह.नं. 66/9, शास्त्री नगर, गनौर, सोनीपत (हरियाणा), उम्र 37 वर्ष प्रवीण, पुत्र सत्यवान, निवासी गाँव गनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा), उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!