Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला भाषा अधिकारी कुल्लू प्रोमिला गुलेरिया बताया कि दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा उत्सव 2025 के दौरान दिन के समय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में जिला कुल्लू के लोक नृत्य दलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोक नृत्य दलों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनके अनुसार लोक नृत्य दलों में कलाकारों की संख्या 22 से ज्यादा नहीं होगी।

इसमें दल के गायक, वादक और नर्तक भी शामिल होंगे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन की अवधि सिर्फ 10 से 12 मिनट तक ही होगी।

प्रतियोगिता में पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित दल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत और संगीत प्रस्तुत करेगा।

नृत्य दलों द्वारा परंपरागत वाद्यों का ही प्रयोग किया जाएगा। नर्तकों, गायकों, वादकों के परिधान एवं आभूषण परंपरागत एवं मूल होने चाहिए।निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले दलों को दशहरा समिति कुल्लू द्वारा नाम राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के इच्छुक लोक नृत्य दल 25 सितम्बर, 2025 से पहले जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, देव सदन भवन, ढालपुर, कुल्लू में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-ं222406 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!