Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश द्वारा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर 12 सितंबर को प्रातः 10 बजे देव सदन भवन कल्लू के सेमिनार हॉल में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी पाठशालाओं के विद्यार्थियों की भाषण, निबंध लेखन, एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं।

हिंदी भाषण प्रतियोगिता के विषय रहेंगे जन भाषा और राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा और दिशा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी भाषा का भविष्य।

वहीं हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता विषय रहेंगे। वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति और संभावनाएं तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका हिंदी भाषा के संदर्भ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी को हिंदी साहित्य व हिंदी व्याकरण के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे।

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक पाठशालाएं अपना पंजीकरण भाषा एवं संस्कृति विभाग में दिनांक 11 सितंबर 2025 तक करवा सकते हैं। विजेता विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01902222406,9857065800 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!