Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री के ईलाके धर्मपुर मंडल के अंतर्गत बनी दो दर्ज़न सिंचाई योजनाएं सफ़ेद हाथी ही साबित हो रही है। क्योंकि करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी खेतों में पानी नहीं पहुंचा है। इस मण्डल के तहत सिंचाई योजनाओं पर अभी तक 65 करोड़ रुपये ख़र्च किये जा चुके हैं। लेकिन किसानों के खेतों में पानी अभी तक कहीं पर भी नहीं पहुंचा है। जो सिंचाई योजनाओं में बड़े पैमाने पर हुए सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

महेंद्र सिंह ठाकुर के इलाके में अधिकतर सिंचाई योजना आधी अधूरी होने के बावजूद भी उनका मुख्यमंत्री से लोकार्पण करवा दिया गया। जो कि इलाके में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य भूपेंद्र सिंह ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि धर्मपुर मंडल के अंतर्गत बनी दो दर्ज़न सिंचाई योजनाएं सफ़ेद हाथी ही साबित हो रही है। क्योंकि करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी खेतों में पानी नहीं पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि इस मण्डल के तहत सिंचाई योजनाओं पर अभी तक 65 करोड़ रुपये ख़र्च किये जा चुके हैं। लेकिन किसानों के खेतों में पानी अभी तक कहीं पर भी नहीं पहुंचा है। जो सिंचाई योजनाओं में बड़े पैमाने पर हुए सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

उन्होंने बताया कि 32 करोड़ रुपये लागत से बनी उठाऊ सिंचाई योजना मढ़ी-ध्वाली से गांव मढ़ी, ध्वाली, समौड़, तरोहला, सकलाना, तनहेड़ गांवों की 997 हेक्टेयर भूमि के लिए और नौ हज़ार आबादी के लिए पानी उपलब्ध करवाने की योजना थी। यह योजना वर्ष 2009 से निर्माणाधीन है।

लेकिन अभी तक इससे खेतों को पानी नहीं मिल पाया है। जबकि इस योजना पर अभी तक करोड़ो रूपये खर्च हो चुके हैं। इसी प्रकार कलस्वाई गाँव की 105 हेक्टेयर भूमि और चार सौ लाभार्थियों बहरी गांव के लिए तथा सिद्धपुर बालह की 30 हेक्टेयर भूमि तथा स्योह गांव की 109 हेक्टेयर भूमि और पन्द्रह सौ आबादी के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। इसी प्रकार संधोल उपमण्डल के तहत आने वाली पांच ग्राम पंचायतों, जिनमें संधोल, सोहर, नेरी, दतवाड़, घनाला और बैरी के लिए 21 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं।

लेकिन ये सिंचाई योजना भी अभी अधूरी ही है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसी प्रकार टिहरा उपमण्डल के अंतर्गत गांव भड्डडू, चस्वाल और छतत्रैना के लिए सवा तीन करोड़ रुपये से उठाऊ पेयजल योजना बनाई गई है। लेकिन इन तीन गांवों में से केवल छतरैना के लिए ही मेन सप्लाई डाली गई है और दो गांवों में अभी कोई कार्य नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का निर्माण कार्य पिछले दस वर्षों से चल रहा है। लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसी प्रकार पाड़छु के लिए 62 लाख की योजना, पिपली के लिए 98 लाख रुपये की योजना, लौंगनी-त्रैम्बला के लिए 85 लाख रुपए की, हुक़्क़ल गांव के लिए 20 लाख तथा अंसवाई गांव के लिए तीस लाख रुपये की योजना बनाई गई है। लेकिन हक़ीक़त में ये सभी योजनायें अधूरी हैं। लेकिन हैरत इस बात की है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री ने इन सभी सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण भी कर दिया हैं।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी प्रकार मण्डप क्षेत्र में ब्रम्हफ़ालड, अप्पर और लोअर बरांग, भटौर, ओडी, क्लोगा, चौक्की और छिड़ जाजर के लिए भी 50 लाख रुपये से सिंचाई योजनाएँ बनाई गई हैं। जबकि बहरी-ध्वाली योजना का निर्माण कार्य 15 साल से हो रहा है और इस योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने 24 जनवरी 2020 को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कर दिया था। लेकिन इस सिंचाई योजना से अभी तक एक भी खेत में पानी नहीं पहुंचा है।

भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सिंचाई योजनाओं के निर्माण कार्य में लगी कम्पनियों व ठेकेदारों से बड़े पैमाने पर पैसा इकठ्ठा किया गया है। जिसके कारण विभाग व मंत्री इनके आगे निरुत्तर हैं और इन योजनाओं को पूरा नहीं करवा पा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भड्डडू और चस्वाल के लिए दो दो योजनाओं से पानी देने के बोर्ड तो लगे हैं लेकिन इन दोनों गांवों में अभी तक एक पाईप भी नहीं बिछाई गई है। यही स्थिति पिपली और पाड़छु सिंचाई योजना की है। जिसका उदघाटन भी जलशक्ति मंत्री ने कर दिया है।

भूपेंद्र सिंह ने इसके लिए जलशक्ति मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। जो अभी तक एक भी सिंचाई योजना को चालू नहीं करवा पाये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री केवल ठेकेदारों व कम्पनियों से बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने में ही खुश हैं। इतना ही नहीं वह आजकल अपने बेटे के लिए प्रचार प्रसार के लिए भी इन्हीं कम्पनियों से उगाही हो रही है।

उन्होंने बताया कि सिंचाई योजनाओं के नाम पर यहाँ बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार को आने वाले विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनाया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!