Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने बुधवार को छरूडू, रामशिला तथा अखाड़ा बाजार क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ दौरा किया। यहां लोगों को व्यास नदी में अत्यधिक पानी आने से भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि ज़िला में भारी बारिश के कारण व्यास नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिससे लोगों के भवनों, जमीन और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं तथा पुलों को भी नुकसान पहुँचा है।

उन्होंने कहा कि समय असुरक्षित भवनों को खाली करवाने से किसी प्रकार का जानी नुकसान नही हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर अवरुद्ध सड़क मार्गों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटा हुआ है। जिससे लोगों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सके।

उन्होंने कहा मंडी कुल्लू 305 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, और कांडी कटौला सड़क मार्ग को भी खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी अधिकतर क्षेत्र में शुरू कर दी गयी है और प्रशासन लगातार शेष क्षेत्रों के लिये मोबाइल ऑपरेटर्स के सम्पर्क में है।

उपायुक्त ने बताया कि सरकार की सारी मशीनरी राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक यात्रा से परहेज करें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि राहत व बचाव कार्य समय पर किया जा सके।

इस दौरान एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!