Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

लगातार हो रही भारी बरसात के कारण घुमारवीं आईपीएच् चौक से पनोह संपर्क सड़क के बीच तरौतड़ा क्षेत्र में सड़क धंसने लगी है।

इससे न केवल वाहन चालकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

करीब दो से तीन किलोमीटर तक सड़क जगह.जगह से धंस चुकी है, जिस कारण यह मार्ग अब बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

ग्रामीणों में सुभाष चंद, ज्ञान चंद शर्मा, करतार सिंह, कुलदीप कुमार, प्यार सिंह, प्रकाश चंद, प्रेम लाल, जगदीश कुमार, श्याम सिंह व इंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे नालियां बंद होने के कारण वर्षा का सारा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। यही मुख्य वजह है कि सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है।

उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो यह सड़क भविष्य में पूरी तरह बंद हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से अपील की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और किनारों पर पक्की नालियां बनाई जाएं ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न उत्पन्न हो।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेहली ने कहा कि विभाग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। जहां भी समस्या सामने आ रही है वहां तुरंत जेसीबी मशीन भेजकर समाधान करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!