Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर व्यापार मंडल का पहला साधारण अधिवेशन रविवार 24 अगस्त को नगर के किसान भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस जिलास्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए बीती शाम स्थानीय परिधि गृह में बिलासपुर व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

वहीं प्रैस को जारी बयान में प्रधान नरेंद्र पंडित ने बताया कि इस अधिवेशन को लेकर बनाई गई समितियों और उप समितियों को उनके दायित्व सौंप दिए गए हैं।

इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि होंगे जबकि नयना देवी जी विस क्षेत्र से विधायक रणधीर शर्मा, सदर विधायक त्रिलोक जंवाल और झंडूता विस क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी दुकानदारों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए निमंत्रण पत्र बांटने के अलावा मुनादी भी करवाई जा रही है।

कार्यक्रम में बिलासपुर व्यापार मंडल द्वारा 75 वर्ष आयु पार कर चुके व्यापारियों, दुकानदारों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम किसान भवन में 11 बजे शुरू हो जाएगा।

उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें ताकि दुकान, व्यापार और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए नया अध्याय शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!