कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टूटू में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन युवकों को एक पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
हालांकि पुलिस को इन युवकों पर हेरोइन तस्करी का शक था। लेकिन इस शक में पुलिस के हाथ बड़ी सफ़लता लगी। यह सभी युवक पंजाब के किसी बड़े गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीते दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी के टूटू में स्थित एक मकान में तीन युवक हेरोइन बेचने का धंधा कर रहे रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान में छापामारी की तो वहां पर एक कमरे में तीन युवक ठहरे हुए थे।
पुलिस टीम द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर हेरोइन तो नहीं मिली।
लेकिन वहां से पुलिस को एक पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ़ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी शिमला संजीव गांधी के अनुसार गिरफ्तार युवक पंजाब के एक बड़े गैंग के सदस्य हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि इनका शिमला में किन लोगों के साथ संबंध है।
आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह (27) पुत्र सरदार सिंह निवासी मुक्तसर (पंजाब), प्रदीप कुमार उर्फ सुखा (24) और जगपाल सिंह (27) निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का पंजाब के तौर पर हुई है।
