Spread the love

कुल्लू टूडे

चंडीगढ़

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आज कार्यालय परिसर सेक्टर 31A में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम एवं रश्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहन कर के किया गया तत्पश्चात् सुरक्षा जवानों, उपस्थित समस्त कर्मियों उनके परजनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई तथा उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया।

आदित्य गौतम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं अपने संबोधन में कार्मिको को निष्ठा से कार्य कर के देश को प्रगतिशील एवं सशक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समस्त वीरों को नमन किया जिन्होंने आज़ादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए हैं और आजादी की राह में आने वाली यातनाओं को सहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!