Spread the love

कुल्लू टूडे

धर्मशाला (कांगड़ा)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शुक्रवार सुबह लगभग 7:29 बजे के करीब पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप के खाई में गिर जाने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जबकि दो दर्जन के आसपास श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी योल को शुक्रवार सुबह लगभग 7:29 बजे सूचना मिली कि चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास एक पिकअप खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि तीन अन्य घायलों की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिनमें एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो महिलाओं व दो पुरूषों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप में लगभग 29 लोग सफर कर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!