कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के कुनिहार पुलिस थाना की टीम ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 2 युवकों को 4.60 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना कुनिहार के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सूचना के आधार पर सनोगी के समीप नाकाबंदी कर दो युवकों से 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि वर्तमान में आरोपी अंकुश कुमार, पुलिस कांस्टेबल के पद पर एसडीआरएफ शिमला में तैनात है। दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार (28) व नितीश (28) (निवासी कुनिहार) जिला सोलन के तौर पर हुई है।
