कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के चंबाघाट में हिम ऊर्जा विभाग में तैनात जेई द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंबाघाट में एक युवक ने फंदा लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम मौके पर पंहुची। जहां पर एक मकान के कमरे में छत के पंखे से युवक फंदे से लटका हुआ था।
उन्होंने बताया कि अरुण हिम ऊर्जा विभाग में जेई के पद पर करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ बेर गांव चंबाघाट में किराये के कमरा में रह रहा था। आजकल उसकी पत्नी गांव गई हुई है और वह किराये के कमरे में अकेला ही रह रहा था।
उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को उसकी पत्नी ने पड़ोस में रह रहे किरायेदार को फोन किया कि उसका पति फोन नहीं उठा रहा है। इस पर पड़ोसी किरायेदार कमरे के पास गए तो अरुण को फंदे से लटका हुआ पाया।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव व डाकघर कुठाड़ उप तहसील नेरवा, जिला शिमला के तौर पर हुई है।
