कुल्लू टूडे
केलांग
लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत लौहल स्पीति पुलिस की टीम ने जिला के शेडन के रहने वाले व्यक्ति को 1 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
लाहौल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाहौल एवं स्पीति पुलिस की टीम ने बीती रात एक वाहन संख्या HP34-7700 को रोका और तलाशी लेने पर वाहन चालक के कब्जे से 01 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना केलांग में एफआईआर संख्या 42/25 दिनांक 05.08.2025 अंतर्गत धारा 21 NDPS अधिनियम, 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
आरोपी की पहचान तेनज़िन गांव शेडन जिला लाहौल स्पीति के तौर पर हुई है।
लाहौल एवं स्पीति पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और जिले को नशामुक्त बनाने हेतु कृतसंकल्पित है। इस दिशा में निरंतर सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।
जिला पुलिस आमजन से निवेदन करती है कि यदि किसी को नशे से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो कृपया उसे तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
