कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ लगती लग वैली घाटी के तहत आने वाले गदियाड़ा गांव में जलशक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति लाइन में भारी लीक हो गई है, जिससे तेज दबाव से पानी फव्वारे की तरह बाहर निकल रहा है। और रोजाना सैंकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जो विभागीय लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पाइप पिछले कुछ दिनों से लीक कर रही थी, जिसकी जानकारी विभाग को शायद नहीं, नतीजतन अब पाइप फटने के कगार पर है और भारी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।
कुल्लू शहर में पहले ही जल संकट की स्थिति बनी रहती है और अब इस तरह पानी की बर्बादी से लोगों में रोष है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग समय रहते मरम्मत कार्य नहीं करता, जिससे हर बार ऐसा नुकसान उठाना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत की जाए। विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो। भविष्य में नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
खुले में बह रहे सेंकड़ों लीटर पानी के चलते जलशक्ति विभाग पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों विभाग ऐसी गंभीर तकनीकी खामियों की अनदेखी करता है, जब जल संरक्षण की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है।
