Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के अंतर्गत आने वाले पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय निर्धारित समय तक तीन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण लिया गया है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

लेकिन तय अवधि तक मंगवाई-1 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहड़ा-3, लोअर समखेतर-1 तथा भ्यूली-2 केंद्रों में सहायिका के पद हेतु तीन से कम आवेदन ही प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास निदेशालय, शिमला द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी पद के लिए तीन से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ऐसे मामलों में आवेदन की समय-सीमा 15 से 20 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है।

इसी के अनुरूप, इन पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 22 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, जिला मंडी (हि.प्र.) के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!