कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार शिक्षक पर जो भी आरोप लगाए गए थे, विभागीय जांच में वे सही पाए गए हैं। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार जब आरोपी शिक्षक पांवटा साहिब स्कूल में फिजिक्स के प्रवक्ता पद कार्यरत था तो इस स्कूल में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद मामले में जांच की गई।
हालांकि अब शिक्षक राकेश कुमार सोलन जिला के सीनियर सैकेंडरी स्कूल दयोठी में सेवाएं दे रहा था। लेकिन अब विभाग ने उसकी संवाएं समाप्त कर दी है।
