Spread the love

कुल्लू

कुल्लू टूडे

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला मुख्यालय कुल्लू के बहुउद्देशीय भवन के सभागार में 7 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि यह प्रशिक्षण डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा असेम्बली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में सभी उपमंडलाधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण के लिए इलेक्शन कानूनगो एवं आईटी विशेषज्ञ, आईटी सम्बंधित प्रशिक्षण के लिये उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!