Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सौली खड्ड स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की वर्कशाप में निगम के वॉशर बॉय की करंट लगने से दुखद मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे निगम की वर्कशॉप में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत अपनी ड्यूटी पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसे अचानक करंट लग गया और वह वहां पर जमा हुए बारिश के पानी में गिर गया।

अन्य कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल क्षेत्रीय पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी जानकारी मिली है कि निगम की वर्कशॉप की हालत बेहद ही खस्ता है और बारिश में सारा पानी अंदर आ जाता है।

जबकि बिजली की तारों का भी बेतरतीब जंजाल बना हुआ है। जिसके कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

जानकारी के अनुसार पवन सिंह अगले माह सेवानिवृत्ति होने वाले थे। सेवानिवृित्ति से एक महीने पहले ड्यूटी के दौरान उनकी करंट लगने से दुखद मौत हो गई।

इस संबंध में मंडी के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि एचआरटीसी के वॉशर बॉय की करंट लगने से मौत हुई
है। पलिस ने मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी है।

मृतक की पहचान पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!