कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत कोठी के अंतर्गत गांव सोई व कोठी में खोले गए शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीण इक्कठा होकर पंचायत प्रधान नंदलाल की अध्यक्षता में मंत्री राजेश धर्माणी से मिले व उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर स्थानीय गांव व आसपास क्षेत्र के लोग, महिलाएं व महिला मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रही।
ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जहां पर सोई गांव में ठेका खोला गया है, वह किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
इसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए तथा ऐसा ही हाल कोठी का भी है। दोनों ठेकों को बंद कर देना चाहिए।
महिला मंडल की सदस्याओं और स्थानीय लोगों ने चेताया कि यदि शराब के ठेकों को दो दिन के भीतर बंद नहीं किया गया, तो आंदोलन करने के साथ भूख हड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि गांव में खोले गए इन शराब ठेकों के लिए न तो पंचायत से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है और न ही महिला मंडल अथवा स्थानीय निवासियों को विश्वास में लिया गया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों आश्वासन दिया है कि दो दिनों के अंदर ठेके बंद करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस प्रतिनिधि मंडल me पंचायत प्रधान नंदलाल, महिला मंडल प्रधान शंकुतला देवी, सचिव आरती देवी, सागरी देवी, निर्मला देवी, अमरी देवी, बिमला देवी, रीना कुमारी, प्रोमिला देवी, जमना देवी व रक्षा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
