Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाते हुए बीजू हिमदल ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू में 34वीं बार रक्तदान किया। यह प्रेरक कार्य इस बात का प्रतीक है कि व्यक्तिगत अवसरों को भी समाजहित में बदला जा सकता है।

बीजू हिमदल वर्तमान में राज्य स्तरीय ‘टीम सहभागिता’ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। जिसके तहत युवाओं को संरक्षित कर उन्हें सामाजिक कल्याण के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे संवेदनशील नागरिक बनें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

और साथ ही आश बाल विकास केंद्र में कार्यक्रम प्रबंधक के रूप में विशेष रूप से दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वे दिव्यांग व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए परामर्श, अधिकारों की जानकारी, सरकारी योजनाओं तक पहुँच, और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर समर्पित कार्य कर रहे हैं।

बीजू हिमदल कहते हैं, “हर जन्मदिन मेरे लिए आत्ममंथन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का दिन होता है।

रक्तदान एक छोटा-सा कदम ज़रूर है, लेकिन यह किसी ज़रूरतमंद के लिए नई ज़िंदगी बन सकता है।”

उनका मानना है कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान ज़रूर करना चाहिए ताकि ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी बचाई जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!