कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
नगर के डियारा सेक्टर में स्थित क्रिसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की सुमिष्टि का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
यह जानकारी देते हुए प्रिंसीपल दिनेश ठाकुर ने बताया कि क्रिसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा चौथी तथा कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों को जो सैनिक स्कूल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू की थी, उनके सफल एवं सुखद परिणाम आना शुरू हो गए हैं।
अध्यापकों अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत की।
कुछ विद्यार्थी बहुत कम अंकों के के अंतर से इस परीक्षा को उतीर्ण करने में असमर्थ रहे।
लेकिन भविष्य में आगे आने वाले विद्यार्थी इसमें कड़ी मेहनत करेंगे तथा इन परीक्षाओं के परिणाम अच्छे रहेंगे। इसी कड़ी में पहला नाम सुमिष्टि का है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों तथा अध्यापकों की मेहनत तथा आपकी पढ़ाई में लग्न तथा समर्पण से यह प्रमाणित हो गया कि सफलता हमेशा दृढ़ निश्चय, कर्तव्यनिष्ठ एवं परिश्रमी लोगों को ही मिलती है।
