कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए हमारी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि PIT-NDPS एक्ट को सख़्ती से लागू करते हुए नशा तस्करों को सलाख़ों के पीछे भेजा जा रहा है और उनकी अवैध कमाई को ज़ब्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नशे के ख़िलाफ़ पंचायत स्तर पर अभियान तेज़ किया गया है। साथ ही, STF का गठन कर पूरे राज्य में नशे के ख़िलाफ़ निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने, परिवारों की ख़ुशियों को बचाने और समाज की बुनियाद को मजबूत करने की है। हम हर मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं।
