Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू अरविन्द शर्मा द्वारा जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं की पिसाई कर रही आटा मिलों हिप्र राज्य नागरकि आपर्ति निगम के गोदाम प्रभारियों से कहा गया है कि वर्षा ऋतु आरम्भ हेने के कारण आटे का रख रखाव खाद्य मिलों व निगम के गोदामों में मानदण्डों व
विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए ताकि वर्षा ऋतु में नमी के कारण आटे की गुणवता प्रभावित न हो।

दीवारों से सटाकर आटे का भण्डारण न करें तथा आटे के स्टैक्स के नीचे दुनेज इत्यादि की प्रयाप्त व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार चीनी के भण्डारण हेतु भी निधाीरित मानदणडों की अनुपालना की जाए।

उन्होंने उचित मूल्य की दुकानो के विक्रेताओं को भी कहा कि वे भी राज्य नागरिक आपूर्ति के गोदा्मों से नमी प्रभावित आटा, चीनी चावल न लें तथा लिए जा रहे स्टाक्स की भली भांति जांच कर लें।

उन्होनें उचित मल्य की दुकान के विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित की जा रही आवश्यक वस्तुओं विशेषकर आटा, चीनी , नमक व चावल को उचित मूल्य की दुकानों में उपरोक्त मानदण्डों के अनूसार भण्डारित करें तथा राशनकाड धारकों को मासिक राशन का कोटा देने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि आवश्यक वस्तुएं नमी से प्रभावित न हों।

उन्होनें जिला में कार्यरत निरीक्षकों का निर्देश दिए कि वे आटा मिलों व निगम के गोदामों व उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करते समय यह अवश्य देखें कि आवश्यक वस्तओं का भण्डारण निर्धारित मानदण्डों के अनुसार किया जा रहा है अथवा नहीं।

इस बारे लापरवाही बरत रहे आटा मि्लों गोदाम प्रभारियों व उचित मूल्य की दुकानधारकों के विरूद्व कार्यवाही भी की जाए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!