Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

सिविल अस्पताल घुमारवीं के सभागार में आयोजित जिला बिलासपुर अस्पताल फार्मेसी ऑफिसर संघ के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला कांगड़ा फार्मेसी ऑफिसर संघ के अध्यक्ष सनी डोगरा ने की, जबकि सह-पर्यवेक्षकों के रूप में मुख्य फार्मेसी अधिकारी रविंद्र ठाकुर हरलोग और रविंद्र शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र नड्डा को अध्यक्ष और गुरनेतर सिंह को महासचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी, मुख्य संरक्षक रनेश राणा, वित्त सचिव संतोष संख्यान, मुख्य सलाहकार सोनिया कालरा, अनुशासन कमेटी अध्यक्ष संजीव शर्मा, संगठन सचिव नरेश शर्मा, कानूनी सलाहकार रविंद्र ठाकुर, सलाहकार रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम कौशल, संदला चौहान, कमलेश ठाकुर, नरेश जसवाल, सह-सचिव अशोक पाठक, अशोक गौतम, राहुल शर्मा, प्रेस सचिव रोहित कपिल, और कार्यकारिणी सदस्य वंदना ठाकुर, राज कुमार, प्रवीण, राजेश नेगी, अजय संख्यान, नरेंद्र सोहल, तिलक राज शर्मा शामिल हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा और महासचिव गुरनेतर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे फार्मेसी अधिकारियों के उत्थान के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का उद्देश्य केवल फार्मेसी अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सामूहिक उत्थान, सशक्तिकरण और कार्य की पहचान को भी ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। वे सभी मिलकर एक संगठित, सशक्त और सम्मानित फार्मेसी फ्रंट को आगे लेकर जाएंगे।

इस चुनाव में जिला बिलासपुर के सभी ब्लॉकों और क्षेत्रीय अस्पताल से 51 फार्मेसी और मुख्य फार्मेसी अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!