Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले धारटटोह क्षेत्र की सड़क का काम पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक धारटटोह.द्रोबड़ वाया सरायघाटी सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ था, जिस कारण करीब 10 गावों के लोगों को इसका लाभ मिला था।

इस सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष, 2022 में 9 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी तथा वर्ष, 2023 में लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर अवार्ड किए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार ने सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के लिए सड़क का काम शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद काम बंद कर दिया।

भाजपा सदर मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, द्रोबड़ पंचायत की प्रधान निशा देवी, उपप्रधान पिस्तू राम, धारटटोह के उपप्रधान अमरनाथ ठाकुर, पूर्व प्रधान परमानंद ठाकुर, जोगेंद्र, संतराम व हेमराज आदि ने बताया कि संबंधित ठेकेदार ने सड़क को अपग्रेडेशन कार्य के लिए उखाड़ दिया।

जिससे सड़क पर जगह.जगह गड्ढे पड़ गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इतना ही नहीं सड़क से उड़ने वाली धूल से लोगों को जानी दु्श्वार हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस सड़क से रोजाना द्रोबड़, धारटटोह, सोलग जुरासी से सैंकड़ों युवा रोजगार के लिए अल्ट्रा सीमेंट कंपनी के लिए दो पहिया वाहनों में आवागमन करते हैं।

इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा सड़क में जगह.जगह कटिंग की है, जिससे बरसात में संबंधित कटिंग के कारण लोगों के खेतों में पानी घुस सकता है और उनके खेतों में मलबा गिरने से नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों के मुताबिकक लोक निर्माण विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत करवाए जाने के बावजूद भी विभाग इस सड़क की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के अंदर सड़क का काम शुरू नहीं करवाया गया तो क्षेत्रवासी अपने हक के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव करने पर विवश होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित विभाग की होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!