Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

एमेच्योर कबड्डी फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम की बेटियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश के मांगीनापुड़ी बीच, मछलीपट्टनम में हुई इस चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच हुआ।

इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश जबकि एक तरफा मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में हरियाणा का स्कोर 47अंक जबकि हिमाचल प्रदेश का 35अंक रहा। इस तरह हिमाचल प्रदेश की टीम को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

हिमाचल प्रदेश की इस टीम में किरण ठाकुर, तनु ठाकुर, निकिता चैहान, शगुन नायक, अदिति शुप्टा व जसप्रीत कौर शामिल थी।

बिलासपुर की किरण टीम की कैप्टन थी। जबकि पवना नेगी टीम मैनेजर तथा विलम ठाकुर कोच के रूप में साथ थी।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल, डॉ. गोपाल दास्टा, विजय पाल चंदेल, बीएल धर्माणी ने टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!